वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट जारी

धर्मनगरी में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद यात्रा व्यवस्थाएं पहले की तरह पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

मौसम में सुबह शाम भारी ठंडक और बाहरी राज्यों से ट्रेनों के कम आगमन के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है फिर भी जो श्रद्धालु देशभर से माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

मंगलवार शाम 5 बजे तक 8200 के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे। यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही।

Related Articles

Back to top button