रुझानों में दादरी सीट से रेसलर बबीता फोगाट आगे चल रही: हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में दादरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी और रेसलर बबीता फोगाट आगे चल रही हैं.

वहीं आदमपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट पीछे चल रही हैं.आदमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई बीजेपी की सोनाली फोगाट से 10100 वोटों से आगे चल रहे हैं.

बबीता फोगाट ने कहा, ‘लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है. यही मेरी ताकत है, जो मुझे आगे बढ़ाता है. मुझे जनता और खुद पर भरोसा है, लोग अपनी बेटी को आशीर्वाद देंगे.’

हरियाणा में सुबह 9 बजे तक बीजेपी 39 और कांग्रेस 30 सीटों पर आगे हैं, जबकि 6 सीटों पर जेजेपी आगे है. हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है.

Related Articles

Back to top button