Amazfit GTS 2 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे डिटेल से

Amazfit GTS 2 को पिछले दिनों ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटिंग के साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग का उपयोग किया गया है। जो कि इसे अधिक सिक्योर बनाते हैं। वहीं इसमें यूजर्स को 90 बिल्ट इन सपोर्ट मोड्स और हार्ट रेट सेंसर्स जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं Amazfit GTS 2 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…

Amazfit GTS 2 की कीमत और उपलब्धता

Amazfit GTS 2 को भारत में 12,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यूजर्स इसे मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसे लॉन्च के साथ ही सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह डिवाइस Amazon और Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button