परेड कर रहा था पुलिसवाला तभी लंगूर ने कर डाली ऐसी हरकत…, वीडियो हुआ वायरल

कई बार बंदर ऐसी हरकत कर जाते है जिसको देखने के बाद हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इस वीडियो में। यह वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि ड्रिल कर रहे पुलिसवाले को एक लंगूर जोर से लात मरता है। लंगूर की लात खा कर पुलिसवाला अपना संतुलन खो बैठा और गिरते-गिरते बचा। ट्विटर पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को आईपीएस पंकज नैन ने शेयर किया है।

उन्होंने ये मजेदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ठीक इसी तरह आपका ड्रिल इंस्ट्रक्टर करना चाहता, जब आप अच्छे से ड्रिल न करें। साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी पोस्ट की।

https://twitter.com/ipspankajnain/status/1222950499785175040?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1222954424982618112&ref_url=http%3A%2F%2Fhindi.lifeberrys.com%2Fweird-story%2Flangoor-push-policeman-during-drill-video-viral-122760.html

इस वीडियो को 31 जनवरी को शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो के 12 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 1000 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोग भी इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।

Related Articles

Back to top button