Char Dham Yatra 2025:जानें शेड्यूल, दिशा-निर्देश और प्रशासन की तैयारियाँ

Dham Yatra 2025: उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जो 22 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण इस यात्रा का उत्तराखंड के पर्यटन और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। हर साल लाखों श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों के दर्शन करने आते हैं।

चारधाम यात्रा 2025 का शेड्यूल:

30 अप्रैल: अक्षय तृतीया के मौके पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।
2 मई: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
15 मई: बद्रीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे।
प्रशासन की विशेष तैयारियाँ: उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण तैयारियाँ की हैं…
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।
सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य सेवाएँ: यात्रा मार्गों की मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और हेलीकॉप्टर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश

रजिस्ट्रेशन: सभी श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
स्वास्थ्य परीक्षण: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की सलाह दी जाती है।
मौसम जानकारी: यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऊँचाई वाले क्षेत्रों में अचानक मौसम में बदलाव हो सकता है।

Char Dham Yatra 2025: यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और आराम से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Related Articles

Back to top button