यूपी में बिजली दर बढ़ोतरी पूरी तरह जनविरोधी फैसला, सरकार करे पुनर्विचार : मायावती

लखनऊ : प्रदेश सरकार द्वारा बढाई गयी बिजली दर की बसपा सुप्रीमो मायावती ने आलोचना की है। उन्होंने इसे जन विरोधी करार देते हुए जनता के लिए अधिक कष्टदायी करार दिया है। इसके साथ ही मायावती ने मांग की है कि सरकार इस पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा। मंगलवार को बिजली बिल बढ़ाये जाने के बाद शाम को बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने को मंजूरी देना पूरी तरह से जनविरोधी फैसला है। इससे प्रदेश की करोड़ों खासकर मेहनतकश जनता पर महंगाई का और ज्यादा बोझ बढ़ेगा व उनका जीवन और भी अधिक त्रस्त व कष्टदायी होगा। सरकार इस पर तुरन्त पुनर्विचार करे तो यह बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button