महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावतारीखों की घोषणा जल्द हो सकती: चुनाव आयोग

महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक दो से तीन दिनों में तारीखों की घोषणा हो सकती है. तीन राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा साल के अंत से पहले होने तय हैं. हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों की अधिसूचना पहले आ जाएगी. वहीं झारखंड में विधानसभा के चुनाव बाद में होंगे और यहां पर कई चरणों में मतदान हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक दिवाली से पहले महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. साल 2014 में दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 सितंबर को हुआ था और 15 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. वहीं चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित हुए थे. तब दिवाली 23 अक्टूबर को पड़ी थी. 2014 में झारखंड में 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान हुआ था.

Related Articles

Back to top button