जस्टिस बोबडे को अगला सीजेआई बनाने की केंद्र सरकार से सिफारिश की: सीजेआई गोगोई

सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मौजूदा चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने जस्टिस शरद अरविंद बोबडे को अगला सीजेआई बनाने की केंद्र सरकार से सिफारिश की है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस ए बोबड़े के लिए केंद्र को नियुक्ति पत्र लिखकर सिफारिश की है. प्रक्रिया के मुताबिक वर्तमान सीजेआई ही अगले सीजेआई की सिफारिश करता है.

बता दें कि देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रंजन गोगोई ने तीन अक्टूबर 2018 को शपथ ग्रहण की थी. सीजेआई रंजन गोगोई इस साल 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button