सिविल डिफेन्स लखनऊ में दो नए डिवीज़न प्रारंभ होंगे- अमिताभ ठाकुर 

बहुत जल्द सिविल डिफेन्स लखनऊ में दो नए डिवीज़न प्रारंभ किये जायेंगे। ये डिवीज़न पीजीआई तथा पारा डिवीज़न के नाम से जाने जायेंगे.

इनमे पीजीआई तथा पारा इलाके के नए बसे नगरीय क्षेत्र शामिल होंगे। यह निर्णय कल आईजी सिविल डिफेन्स अमिताभ ठाकुर द्वारा सिविल डिफेन्स लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। अमिताभ ठाकुर ने हाल में सिविल डिफेन्स के आईजी का पद दुबारा संभाला था, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ नगर के सभी डिवीज़न के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ बैठक ली थी.

वर्तमान में लखनऊ में सिविल डिफेन्स के 17 डिवीज़न हैं

इनमे 04 डिवीज़न श्री ठाकुर की पिछली तैनाती के दौरान उनकी पहल पर ही प्रारंभ किये गए थे। बैठक में सिविल डिफेन्स को और अधिक गतिशील बनाने पर भी विचार हुआ। इसमें डिप्टी चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा तथा उपनियंत्रक जयराज तोमर सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button