सिंगर पलक मुछाल का पीछा कर रहा था ‘प्रोफेसर’, मामला पुलिस के पास

पलक ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में बुधवार को एक शिकायत दर्ज करवाई। इसमें कहा गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें कॉल कर रहा है और मैसेज भेज रहा है। पुलिस मामला सेक्शन 354(डी) में दर्ज किया और शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है।सिंगर पलक मुछाल

आरोपित का नाम राजेश शुक्ला है। पुलिस ने उसे सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसका दावा है कि वो सिंगर से मिलने के लिए दो हफ्ते पहले ही मुंबई आया था।

बताया गया है कि इंदौर में जन्मी, ख्यात गायिका पालक मुछाल का फैन बताने वाले इस शख्स ने बीते कुछ दिनों से उन्हें काफी तंग कर रखा था। वो पलक का पीछा करता और मुलाकात करने की जिद्द पर अड़ा रहता था। इसने पलक को फोन पर अपशब्द कहा और धमकी भी दी।

पुलिस के मुताबिक जिस 30 वर्षीय गिरफ्तार किया गया है वो प्रोफेसर है और बिहार का रहनेवाला है। वैसे पलक का कहना है कि अब सब ठीक है।

Related Articles

Back to top button