‘बाहुबली’ को टक्कर देने निकलीं सनी लियोनी, योद्धा बनकर जीतेगीं जंग

एक्ट्रेस सनी लियोनी इस वक्त अपनी फिल्म ‘वीरमहादेवी’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म को लेकर वे काफी वक्त से सुर्खियों में हैं. दरअसल, बोल्ड सीन के लिए मशहूर ये एक्ट्रेस बिल्कुल नए अंदाज में नज़र आने वाली हैं. हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. जिसमें वे एक योद्धा के रूप में नज़र आ रही हैं. अपने इस लुक को खुद सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- इसे आपके साथ शेयर करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं. तस्वीर में सनी घोड़े पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और वह पूरी तरह से एक योद्धा की भूमिका में दिख रही हैं. सनी के फैंस के लिए ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि इस किरदार को वे कैसे निभाती हैं.'बाहुबली' को टक्कर देने निकलीं सनी लियोनी, योद्धा बनकर जीतेगीं जंग

फिल्म से जुड़े अपने रोल के बारे में बात करते हुए सनी ने एक इंटरव्यू में कहा,’ रोल के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी पड़ी. लेकिन इस दौरान काफी कुछ सीखने को भी मिला. अब वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने तमिल क्लासेज लीं और साथ ही लॉस एंजेल्स और भारत में घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी पूरी की.कहा जा रहा है कि बाहुबली की ही तर्ज पर इस फिल्म के विज्युअल इफेक्ट्स के लिए भी खूब पैसा खर्च किया जा रहा है.

बता दें, इस फिल्म की शूटिंग तमिल और तेलुगु में की जा रही है लेकिन फिल्म को मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा. तमिल में इस फिल्म का नाम ‘वीरमादेवी’ है जबकि तेलुगु में फिल्म का नाम ‘वीरमहादेवी’ है.इस फिल्म का निर्देशन वीसी वाडिवुड्यान कर रहे हैं. देखना ये होगा कि ये पीरियड ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.

After I kissed him…he didn’t turn into a prince!! Wtf 😋 #SunnyLeone

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

Related Articles

Back to top button