जम्मू कश्मीर: दिन में खिली धूप शाम को बढ़ी ठंड

तीन चार दिनों से जम्मू के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद गलन भरी ठंड का एहसास सुबह व शाम को हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 17 नवंबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। सुबह व रात को तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ेगी।

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि वीरवार के बाद शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। सुबह व शाम को गलन भरी ठंड लोगों ने महसूस की,कड़ी धूप निकली और शाम होते होते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि कल की तरह ही बना रहा। शनिवार को अनुमान है कि अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकततम तापमान 27.1 व न्यूनतम 11.6 डिग्री

Related Articles

Back to top button