केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया मोदी सरकार ने

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के 5 फीसदी दैनिक भत्ता (डीए) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया कि बढ़े हुए भत्‍ते की रकम जुलाई 2019 से दी जाएगी.सरकार के इस फैसले का फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स को मिलने की उम्‍मीद है. वहीं इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button